'संविदा श्रमिकों के प्रबन्धन और उनके सामाजिक मुद्दों' पर दो दिवसीय सेमीनार
सुखाडिया विश्वविद्यालय, विधि महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय विधिक श्रमिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में 15 एवं 16 नवम्बर 2013 को 'संविदा श्रमिकों का प्रबन्धन: और उभरते हुए विधिक एवं सामाजिक मुद्दे' विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। इस सेमिनार में कुल 6 सत्रों का आयोजन किया जायेगा।
सुखाडिया विश्वविद्यालय, विधि महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय विधिक श्रमिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में 15 एवं 16 नवम्बर 2013 को ‘संविदा श्रमिकों का प्रबन्धन: और उभरते हुए विधिक एवं सामाजिक मुद्दे’ विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। इस सेमिनार में कुल 6 सत्रों का आयोजन किया जायेगा।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि गोविन्द माथुर, न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय, मुख्य वक्ता प्रो. एस.सी. श्रीवास्तव, महासचिव, राष्ट्रीय विधिक श्रमिक संघ, नई दिल्ली एवं अन्य वक्ता रामचन्द्र झाला, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उदयपुर तथा वक्ता डॉ. प्रवीण सिन्हा, कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक श्रमिक संघ, नई दिल्ली तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल सुखाडिया के कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी करेंगे।
विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आनंद पालीवाल ने बताया कि 15 नवम्बर को प्रातः 11 से 1 बजे तक उद्घाटन सत्र का आयोजन किया जायेगा एवं तकनीकी सत्र दोपहर 2 बजे से 5.30 तक होंगे।