दो दिवसीय ‘स्मार्ट गर्ल’ प्रशिक्षण कार्यशाला 4 से

उदयपुर 18 अप्रैल 2019, अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान की बैठक संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में मेरी बेटी मेरी शान अन्तर्गत ‘‘स्मार्ट गर्ल’’ युवतियों का सक्षमीकरण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 व 5 मई को केशवनगर स्थित संत सुधासागर साधु भवन आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 | 

दो दिवसीय ‘स्मार्ट गर्ल’ प्रशिक्षण कार्यशाला 4 से

उदयपुर 18 अप्रैल 2019, अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान की बैठक संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में मेरी बेटी मेरी शान अन्तर्गत ‘‘स्मार्ट गर्ल’’ युवतियों का सक्षमीकरण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 4 व 5 मई को केशवनगर स्थित संत सुधासागर साधु भवन आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने बताया कि संस्थान द्वारा सर्वप्रथम ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं’’ पर कार्यशाला डूंगरपुर में आयोजित की गई थी इसके बाद ‘‘आंगन के तीन फूल बेटिया’’ का सम्मान समारोह बांसवाडा में रखा गया था। अब संस्थान भारतीय जैन संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 4 मई से दो दिवसीय ‘‘स्मार्ट गर्ल’’ कार्यशाला आयोजित की जायेगी। जिसमें 12 से 22 उम्र तक की युवतियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बेटियों के माता-पिता को बदलते परिवेश में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने यह भी बताया कि उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में आज के जमानें में जीवन जीने के जरीके, माता-पिता से किस प्रकार के संवाद, अच्छे मित्रों का चयन, अपने आत्म विश्वास एवं आत्म सम्मान को टिकाये रखना, मीडिया, मोबाइल, इन्टरनेट आदि टेक्नोलाॅजी का सही उपयोग, स्वयं की सुरक्षा, आदि विषम विषयों पर युवतियों को प्रशिक्षित करने का प्रयास किया जायेगा।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोठारी के सुझाव पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माधुरी जैन, प्रीति लुणदिया, डाॅ. कविता जैन, रचना कोठारी, जया जेतावत, कल्पना हाथी, आशा भादावत एवं कविता हाथी को युवतियों का पंजीकरण हेतु कमेटी गठन का निर्णय रहा। राष्ट्रीय महामंत्री के सुझाव पर प्रशिक्षण कार्यशाला के कार्यक्रम संयोजक चेतन मुसलिया एवं अनिल हाथी को बनाने का तय रहा। कार्यक्रम में युवतियों की अहम भागीदारी के लिए प्रचार प्रसार हेतु पेम्पलेट वितरण एवं फलेक्स लगाने का भी तय रहा।

प्रचार प्रसार मंत्री चेतन मुसलिया ने बताया कि बैठक में राजस्थान संरक्षक राजमल जैन, संस्थान कोषाध्यक्ष रमेश जुंसोत, राष्ट्रीय युवा मोर्चा कार्याध्यक्ष विजय लुणदिया, महामंत्री रितेश सुरावत के साथ हसमुख गनोडिया, धनपाल गांगावत, रौनक पदारथ, श्यामलाल लुणदिया, अशोक जुंसोत, बसन्त सुन्दरोत, महावीर गांगावत, चेतन धर्मावत एवं संस्थान के वरिष्ठ सदस्य रोशनलाल फान्दौत ने प्रशिक्षण कार्यशाला को सफल बनाने के सम्बन्ध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्रप्रसाद कोठारी एवं संचालन महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News