हरियाणा में दो दिन तूफ़ानी बारिश की चेतावनी ! देखें नई वेदर रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में मौसम विभाग ने अगले 2 दिन आंधी बारिश आने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून से 22 जून तक प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट रहने वाला है।
हरियाणा में आज 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, और महेंद्रगढ़ में आंधी-बारिश होने वाली हैं। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने, गरज-चमक होने और गरज के साथ छींटे पड़ने वाले है। Haryana Weather
दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार 21 जून को बारिश होने वाली है। रविवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद सहित कुल 13 जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी मौसम एक्स्पर्ट्स ने दी है। Haryana Weather
मौसम वैज्ञानिकों के मताबिक 22 जून को अलर्ट का असर थोड़ा सिमटने लगेगा। मुख्य रूप से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिलों में आंधी-पानी का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 23 जून से मौसम पूरी तरह से साफ होने का अनुमान है। Haryana Weather
हरियाणा में इस बार जून के महीने में भीषण गर्मी में भी जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 18 जून तक पूरे हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
