छात्रावास अधीक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ
माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण सस्थांन के स्वर्ण जयन्ति वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय छा
माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण सस्थांन के स्वर्ण जयन्ति वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय छात्रावास अधीक्षक प्रशिक्षण शिविर में विषय विशेषज्ञों नें गहन प्रशिक्षण दिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि लसाडि़या के उपखण्ड अधिकारी मुकेश कलाल ने बताया कि अधीक्षक ध्यान योग जैसी आध्यात्मिक क्रियाओं का प्रपोज कर स्वयं में सकारात्मक सोच का विकास करें। नव नियुक्त वार्डन इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्रावास का संचालन करना सीखेंगे।
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को चयनित विषयों पर समुहवार चर्चा के बाद प्रस्तुतिकरण होगा। समापन सत्र संभागीय आयुक्त डॉ सुबोध अग्रवाल के निर्देशन में शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।
