टीआरआई के स्वर्ण जयन्ति समारोह पर होगी दो दिवसीय कार्यशाला

माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में संभागीय आयुक्त डॉ सुबोध अग्रवाल के निर्देशन में संस्थान के स्वर्ण जयंति वर्ष के अवसर पर चतुर्थ दो दिवसीय छात्रावास अधीक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ 16 मई को होगा।

 | 

सह आचार्य डॉ राकेश दशोरा ने बताया कि इस कार्यशाला में उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ जिलों के जनजाति छात्रावासों के लगभग 35 अधीक्षक सहभागिता करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यशाला में शैक्षणिक गतिविधियों का सफल संचालन, वर्षभर पाठ्य सहगामी गतिविधियों एवं स्टोर एवं लेखा संधारण इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण देने के साथ-साथ किशोरवय बालक-बालिकाओं की मनोदशा पर मनोवेज्ञानिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News