दू-पहिया में लगी आग, टला बड़ा हादसा
आज सुबह सेवाश्रम चौराहे पर चलती दू-पहिया वाहन (काइनेटिक जिंग) में आग लग गई, स्कुटी चला रही महिला ने समय पर स्कूटी पर रखे गैस सिल
आज सुबह सेवाश्रम चौराहे पर चलती दू-पहिया वाहन (काइनेटिक जिंग) में आग लग गई, स्कुटी चला रही महिला ने समय पर स्कूटी पर रखे गैस सिलेंडर को हटाकर बड़े हादसे को होने से टाल दिया।
जानकारी अनुसार कैलाश कुंवर निवासी सुभाष नगर, आज सुबह 5 बजे अपने पुत्र के साथ बाठेडा गाँव से अपने वाहन द्वारा उदयपुर के लिए निकली थी। कैलाश ने अपने पुत्र को सेक्टर-4 स्थित उसके स्कुल छोडा। वापस घर की तरफ जाते हुए सेवाश्रम चौराहे पर वाहन से धुँआ निकलने लगा, कैलाश ने वाहन पर रखे दो छोटे गैस सिलेंडर को तुरंत हटा दिया, इस से एक बड़ा हादसा टल गया।
कैलाश ने बताया कि सिलेंडर हटाते ही वाहन ने आग पकड ली जिसे आस-पास के लोगों ने पानी डालकर बुझाई।

