Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने नियमों का पालन नहीं करने पर उबर और रैपिडो के एग्रीगेटर लाइसेंस 6 महीने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, दोनों कंपनियों को नियमों का पालन करने के लिए कई नोटिस दिए गए थे, पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे पहले जून में ओला और अगस्त में इनड्राइव के लाइसेंस भी 6 माह के लिए निलंबित हो चुके हैं।