यूसीसीआई ने सीएमएचओ को सौंपे 1435 एन-95 मास्क
यूसीसीआई अध्यक्ष रमेश सिंघवी ने सीएमएचओ अधिकारियों को सौंपे 1435 एन-95 मास्क
इससे पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंघवी ने सर्वहारा वर्ग के लिये भोजन एवं राशन उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन को सहयोग स्वरूप 10 लाख रूपये की राशि का चेक माननीय जिलाधीश महोदया श्रीमति आनन्दी को सौंपा था।
उदयपुर 3 अप्रैल 2020। उदयपुर चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष रमेश सिंघवी ने कोरोना वायरस को लेकर यूसीसीआई की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चौदह सौ पैंतीस (1435) एन-95 मास्क सौंपे।
इससे पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंघवी ने सर्वहारा वर्ग के लिये भोजन एवं राशन उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन को सहयोग स्वरूप 10 लाख रूपये की राशि का चेक माननीय जिलाधीश महोदया श्रीमति आनन्दी को सौंपा था।
ज्ञात हो कि लाॅक डाउन के दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार के आपदा राहत कोष में यूसीसीआई के सदस्य उद्यमियों ने बढ-चढ कर दान दिया है।