यूसीसीआई ने एम.बी. हाॅस्पीटल को 10 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीने उपलब्ध कराई

मैसर्स रवीन्द्र हेरायज प्राईवेट लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक किशोर चौकसी द्वारा एम.बी. हाॅस्पीटल को उपलब्ध करवाने हेतु यूसीसीआई को प्रदान की

 | 
विगत सप्ताह यूसीसीआई द्वारा 20 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीने ई.एस.आई.सी. हाॅस्पीटल को उपलब्ध करवाई गई थीं

उदयपुर 8 मई 2021। उदयपुर चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने महाराणा भूपाल चिकित्सालय को 10 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीने उपलब्ध करवाई हैं। यह मशीने मशीने यूसीसीआई के सदस्य संगठन मैसर्स रवीन्द्र हेरायज प्राईवेट लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक किशोर चौकसी द्वारा एम.बी. हाॅस्पीटल को उपलब्ध करवाने हेतु यूसीसीआई को प्रदान की। इस अवसर पर अध्यक्ष कोमल कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गोधा एवं मानद महासचिव डाॅ. अंशु कोठारी उपस्थित थे।

यूसीसीआई के उपाध्यक्ष विजय गोधा ने महाराणा भूपाल चिकित्सालय के अधीक्षक डाॅ. आर.एल. सुमन को यह मशीने सौंपी। डाॅ. आर.एल. सुमन ने कोविड-19 महामारी से संघर्ष में अस्पताल प्रशासन को प्रदान किये जा रहे सहयोग के लिये यूसीसीआई की सराहना की। अध्यक्ष कोमल कोठारी ने बताया कि यूसीसीआई द्वारा अस्पताल प्रशासन को यथाशीघ्र और ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीने उपलब्ध करवाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं किन्तु वर्तमान परिस्थितियों के कारण इसमें कुछ समय लग रहा है।

अध्यक्ष कोमल कोठारी ने जानकारी दी कि विगत सप्ताह यूसीसीआई द्वारा 20 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीने ई.एस.आई.सी. हाॅस्पीटल को उपलब्ध करवाई गई थीं, जो कोरोना संक्रमित रोगियों के उपचार हेतु उपयोग में ली जा रही हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News