UCCI: केजार अली मानद महासचिव एवं जतिन नागौरी मानद कोषाध्यक्ष मनोनीत

बैठक में यू.सी.सी.आई. के अध्यक्ष हंसराज चौधरी द्वारा वर्ष 2018-2019 के लिए मानद महासचिव केजार अली को मनोनीत किया गया एवं कार्यकारिणी समिति द्वारा जतिन नागौरी को सर्वसम्मति से मानद कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष सिंह छाबडा ने यूसीसीआई गतिविधियों की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। नवनियुक्त मानद महासचिव केजार अली तथा मानद कोषाध्यक्ष जतिन नागौरी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 | 
UCCI: केजार अली मानद महासचिव एवं जतिन नागौरी मानद कोषाध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर चैम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक हंसराज चौधरी की अध्यक्षता में यूसीसीआई भवन के अरावली सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान वार्षिक आम सभा में सम्पन्न चुनावों में ”ए-1“ केटेगरी के अन्तर्गत वृहद् एवं मध्यम उपक्रम श्रेणी में वर्ष 2018-2019 के लिए कार्यकारिणी समिति में रिक्त रहे तीन पदों पर क्रमश: सिक्योर मीटर्स की श्रीमति नन्दिता सिंघल, हिन्दुस्तान जिंक के पवन कौशिक तथा वण्डर सीमेन्ट के जगदीश चन्द्र तोषनीवाल का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

इसके साथ ही कार्यकारिणी में दो सदस्यों यथा – गुरप्रीत इण्डस्ट्रीज के गुरप्रीतसिंह सोनी एवं आम्रपाली एन्टरप्राईजेज के जतिन नागौरी का सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सहवरण किया गया।

बैठक में यू.सी.सी.आई. के अध्यक्ष हंसराज चौधरी द्वारा वर्ष 2018-2019 के लिए मानद महासचिव केजार अली को मनोनीत किया गया एवं कार्यकारिणी समिति द्वारा जतिन नागौरी को सर्वसम्मति से मानद कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष सिंह छाबडा ने यूसीसीआई गतिविधियों की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। नवनियुक्त मानद महासचिव केजार अली तथा मानद कोषाध्यक्ष जतिन नागौरी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हंसराज चौधरी ने वर्ष 2018-2019 में उदयपुर संभाग के उद्यमियों एवं व्यवसायियों की विभिन्न कठिनाईयों को दूर करने का संकल्प प्रकट करते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी एक टीम की तरह यूसीसीआई के सभी सदस्यों को उच्चतम श्रेणी की सेवाए प्रदान करने का प्रयास करेगी तथा यह प्रयास किया जायेगा कि सदस्यों की समस्याओं के निराकरण में कोई कमी नहीं रहे। पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना चुकी यूसीसीआई को और भी अधिक ऊंचाईयो तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

अन्त में कार्यकारिणी समिति की बैठक की कार्यवाही का समापन करते हुए उपाध्यक्षा डाॅ. अंशु कोठारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News