यूसीसीआई सदस्यों ने किया मार्बल स्लरी डम्पिंग यार्ड एवं पर्यावरण पार्क का अवलोकन

उदयपुर, 14 मार्च 2019, उदयपुर चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की मार्बल स्लरी निस्तारण सब कमेटी एवं उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में गोगुन्दा स्थित एनवायरमेन्टल पार्क विजिट का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 | 

यूसीसीआई के अध्यक्ष हंसराज चौधरी ने मार्बल स्लरी डम्पिंग यार्ड का सही तरीके से प्रबन्धन करने एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु एनवायरमेन्टल पार्क का विकास करने के लिये यूसीसीआई की मार्बल स्लरी निस्तारण सब कमेटी के चेयरमैन एवं उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति के अध्यक्ष विजय गोधा की सराहना की।

यूसीसीआई सदस्यों ने किया मार्बल स्लरी डम्पिंग यार्ड एवं पर्यावरण पार्क का अवलोकन

यूसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष छाबडा ने बताया कि गोगुन्दा तहसील के विजय बावडी स्थित मार्बल स्लरी डम्पिंग यार्ड के निकट उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति द्वारा विभिन्न प्रकार के पेड-पौधे लगाकर पर्यावरण पार्क का विकास किया जा रहा है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उदयपुर चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के मानद कोषाध्यक्ष केज़ार अली ने बताया मार्बल माईनिंग एवं प्रोसेसिंग व्यवसाय से जुडे सदस्यों का पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस क्षेत्र को हरा-भरा बनाने हेतु किये जा रहे कार्यों की यूसीसीआई की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों एवं पूर्वाध्यक्षों ने प्रशंसा की।

यूसीसीआई सदस्यों ने किया मार्बल स्लरी डम्पिंग यार्ड एवं पर्यावरण पार्क का अवलोकन

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News