कैलाशपुरी तालाब के पास अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, यूडीए की कार्रवाई

बिना स्वीकृति पहाड़ी भूमि पर बन रही व्यावसायिक इमारत पर यूडीए की कार्रवा

 | 
UDA officials sealing an unauthorized commercial construction on hill land near Kailashpuri Lake in Udaipur.

Udaipur Times News, Building Seized, UdaipurDevelopment Authority , उदयपुर 23 जून 2026 - उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैलाशपुरी तालाब के पास मूणवास राजस्व ग्राम स्थित पहाड़ी भूमि पर किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण आयुक्त अभिषेक खन्ना, सचिव राजपाल सिंह और उपायुक्त रमेश चन्द्र बहेडिया के निर्देश पर की गई। Encrochments removed

प्राधिकरण के अनुसार आराजी संख्या 1944/427 पर स्थित पहाड़ी भूमि को काटकर बिना सक्षम स्वीकृति के व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था। यूडीए ने पूर्व में निर्माण को प्रारंभिक स्तर पर रुकवाकर बिना अनुमति निर्माण नहीं करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया।

इसके बाद उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 की धारा 32 के तहत प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी किया गया। नोटिस के जवाब में निर्माण स्वीकृति संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए और मौके पर निर्माण कार्य जारी रहा। इस पर प्राधिकरण दल ने निर्माण को सील कर दिया। IllegalConstruction

यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी भूखंड पर निर्माण शुरू करने से पहले नियमानुसार स्वीकृति प्राप्त करें तथा स्वीकृति के अनुरूप ही निर्माण कार्य करें। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति किए गए निर्माणों का नियमितीकरण संभव नहीं होता, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। UdaipurDevelopment Authority

उन्होंने यह भी कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध कब्जों और बिना अनुमति निर्माणों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। Udaipur News 

यह कार्रवाई तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के निर्देशन में राजेन्द्र सेन, बाबूलाल तेली, भू-अभिलेख निरीक्षक दीपक जोशी, प्राधिकरण पटवारी तथा होमगार्ड जाब्ते की मौजूदगी में की गई।

#UDA#Kailashpuri#KailashpuriLake#LakeCityUdaipur#Moonwas#RajasthanNews#UdaipurDevelopmentAuthority#IllegalConstruction#UrbanDevelopment#UdaipurUpdates#MewarNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News