उदयपुर में विशेष लोक अदालत का बड़ा फैसला: 576 चेक बाउंस मामलों का निस्तारण

₹15.35 करोड़ के अवार्ड पारित
 | 
judgement

 

Udaipur Times, Udaipur News: 18 जुलाई 2026। उदयपुर जिले के विभिन्न न्यायालयो में लंबित चेक संबधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित किया गया जिसमे परक्राम्य लिखत अधिनियम (चेक संबधित) 576 प्रकरण निस्तारित, 15,35,02,210 (पन्द्रह करोड पैंतीस लाख दो हजार दो सौ दस रूपये) के अवार्ड पारित किये गए।

सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्तवाधान में ज्ञान प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा जिले में लंबित परक्राम्य लिखत अधिनियम (चेक संबधित) मामलो के निस्तारण के लिए न्यायिक अधिकारीगण को अधिक से अधिक प्रकरणो के निस्तारण के लिए निर्देश प्रदान किये थे ।

राहुल चौधरी एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने बताया कि उदयपुर मुख्यालय की 8 परक्राम्य लिखत अधिनियम (चेक संबधित) न्यायालयो एवं तालुका मावली, वल्लभनगर, भीण्डर, कानोड, खैरवाडा, झाड़ोल, गोगुन्दा एवं कोटडा के न्यायालयों में परक्राम्य लिखत अधिनियम (चेक संबधित) मामलो को निस्तािरत किया जाने हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News