उदयपुर आगार द्वितीय

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के जयपुर मुख्यालय से प्राप्त सभी आगारों में बुकिंग द्वारा प्राप्त अर्जित आय में उदयपुर आगार द्वितीय स्थान पर रहा

 | 
उदयपुर आगार द्वितीय

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के जयपुर मुख्यालय से प्राप्त सभी आगारों में बुकिंग द्वारा प्राप्त अर्जित आय में उदयपुर आगार द्वितीय स्थान पर रहा।

उदयपुर आगार के मुख्य प्रबंधक दीपेश नागर ने बताया कि मार्च 2017 में बुकिंग घरों एवं बुकिंग एजेन्टों द्वारा संकलित आय पर उप महाप्रबन्धक (सांख्यिकी), मुख्यालय जयपुर द्वारा की गई विश्लेषणात्मक टिप्पणी के अनुसार राजस्थान के सभी आगारों में स्थित बुकिंग घरों की आय में उदयपुर आगार द्वितीय स्थान पर रहा है। उदयपुर पर स्थित सभी बुकिंग घरों की प्रति बुकिंग क्लर्क प्रति दिवस की आय को प्रशंसनीय दर्शाया है।

साथ ही आगारों को आवंटित लक्ष्य के आधार पर राजस्थान में उदयपुर का संचालित किमी में चौथा स्थान एवं अर्जित आय के आधार पर छठा स्थान तथा डीज़ल औसत में आठवां स्थान दर्ज किया है। जिसके लिये आगार के मुख्य प्रबन्धक द्वारा समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को बधाई देते हुए आगामी माह में भी इसी प्रकार टीम भावना से कार्य कर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

निगम द्वारा सभी प्रमुख नगरों, कस्बों एवं समुचित यात्रीभार उपलब्ध होने वाले अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बुकिंग घर स्थापित कर बुकिंग घरों/एजेन्टों के माध्यम से अधिकाधिक टिकिट विक्रय कर अधिकाधिक राजस्व प्राप्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News