उदयपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
नियमितीकरण, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित लंबित मांगों को लेकर सरकार से जल्द निर्णय की मांग
Udaipur Times News, WorkersProtest, उदयपुर 8 जुलाई 2026 - राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेगर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नियमितीकरण, पेंशन, ग्रेच्युटी और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। Wokers Protest
जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेगर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से नियमितीकरण, पेंशन व्यवस्था लागू करने तथा सेवानिवृत्त कार्यकर्ताओं को 10 लाख रुपये की ग्रेच्युटी देने की मांग कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ईसीईई से जुड़े कार्य किसी अन्य एजेंसी को सौंपती है तो इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रोजगार और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। AnganwadiWorkers
उन्होंने मांग की कि ईसीईई से जुड़े सभी कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ही सौंपे जाएं और उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। लक्ष्मी रेगर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। Udaipur News
उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी सहित आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
#Udaipur #Rajasthan #Anganwadi #AnganwadiWorkers #WorkersProtest #EmployeeRights #Regularization #Pension #Gratuity #JobSecurity #RajasthanNews #UdaipurNews #WomenWorkers #LabourRights #IndiaNews
