उदयपुर ओटोमोबाईल डीलर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न

उदयपुर ओटोमोबाईल डीलर्स एसोसिएशन के आज वर्ष 2018-2020 के द्विवार्षिक चुनाव कल चुनाव अधिकारी सीए महावीर चपलोत के निर्देशन में सम्पन्न हुए। जिसमें गणेश अग्रवाल अध्यक्ष पद पर 24 मतों से विजयी रहे। मतदान में 97 प्रतिशत सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव अधिकारी महावीर चपलोत ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर बसन्त जैन, सचिव पद पर तुषार जैन, कोषाध्यक्ष पद पर विनय मोगरा, सह सचिव पद पर गुरप्रीतसिंह लवली विजयी रहे।

 | 

चुनाव में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एंव संरक्षक भीमनदास तलरेजा ने अपनी तीन पीढ़ियों के साथ चुनाव में मतदान किया। इसके अलावा मतदान के दौरान किरणमल सावनसुखा, सौभाग्यमल सेठिया, ख्यालीलाल जैन भी मौजूद थे। निवर्तमान सचिव संजय नलवाया ने बताया कि चुनाव में 97 प्रतिशत सदस्यों ने मतदान कर एक रिकाॅर्ड कायम किया। चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष एवं महापौर चन्द्रसिंह कोठारी की टीम विजयी रही। मतदान में चुनाव अधिकारी महावीर चपलोत एवं उनकी टीम एडवोकेट विनय सारस्वत, अनिल मेहता, मनोज कच्छावा, प्रकाशनाथ डाॅ. अनिल मेहता, आदित्यसिंह एवं अमित गलुण्डिया के सानिध्य में चुनाव सम्पन्न हुए।

Download the UT App for more news and information

उदयपुर ओटोमाबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन के विभिन्न ट्रेड सदस्यों मुकेश हिंगड़, नितिन सेठ, चेतन जैन, विनोद जैन, महावीर जैन, राजेन्द्र जैन, नरेश नागदा, रविन्द्र पारख, अनिल सांखला, पंकज मोगरा, मुकेश जैन, दिनेश भदादा, दिलीप भदादा, चन्दन जैन, राहुल जैन का सहयोग रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News