अब उदयपुर का बड़ी तालाब छलका

शनिवार तक चल सकती है फतहसागर पर भी चादर
 | 

उदयपुर 5 सितंबर 2024। उदयपुर शहर के करीब 5-7 किलोमीटर दूर बड़ी तालाब में लगातार पानी की आवक के चलते कल बुधवार देर रात छलक गया और आज गुरूवार सुबह इस पर चादर चलने लगी। करीब 32 फिट क्षमता वाले बड़ी तालाब का पानी फतहसागर में प्रवाहित होता है।

badi lake

मदार नहर के ज़रिये बड़ा मदार और छोटा मदार का पानी भी फतहसागर में आ रहा है।  इसके चलते 13 फिर की भराव क्षमता वाली फतहसागर झील का जलस्तर भी 12 फिट के क़रीब पहुँच गया है।   

fatehsagar

वहीँ, उदयपुर शहर में गुरूवार को वर्षा का क्रम रूक-रूक कर जारी रहा हालांकि केचमेंट भी बारिश का दौर थमा है जिससे उफान पर चल रहे नदी-नालों का पानी का वेग कुछ कम पड़ा है। 

सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार प्रातः 8 बजे तक सीसारमा नदी 6 फीट 1 इंच बह रही थी। इसका वेग दिन में और भी कम हो गया।  वहीं पिछोला झील के स्वरूपसागर बांध के चारों गेट जो कल दो-दो फीट खुले हुए थे उन्हें कम कर पुनः 1 फीट 6 इंच कर दिया गया।  उदयसागर झील के दोनों गेट अब भी सात-सात फीट खुले हुए है।

swaroop sagar

सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग निर्मल मेघवाल ने बताया कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए फतहसागर झील का जलस्तर 13 फीट क्षमता पार करने के बाद कभी भी इसके गेट खोल दिए जाएंगे। इसे में शनिवार तक इस पर चादर चलने की संभावना जताई जा रही है। इधर, सुबह 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार उदयपुर शहर में 22 मिलीमीटर, मदार में 20 मिलीमीटर, नाई में 14 मिलीमीटर, उदयसागर में 4 मिलीमीटर, वल्लभनगर में 19 मिलीमीटर व देवास स्टेज प्रथम पर 43 मिलीमीटर बारिश हुई है। 

All Images Credit by Abdul Lateef Shiekh

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News