उदयपुर के इस बैंक ने दर्ज की बड़ी वृद्धि, जमाएं पहुंचीं 913.53 करोड़ रुपये

दी उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 53वीं वार्षिक आम सभा 
 | 
UUCB AGM

Udaipur Times, Banking News: 13 जून 2026। दी उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 53वीं वार्षिक आम सभा दिनांक 12 जून 2026 की शाम 7.30 बजे फील्ड क्लब, फतहपुरा, उदयपुर में आयोजित की गई जिसमें पूर्व अध्यक्षो एवं बडी संख्या में बैंक के सदस्यों ने भाग लिया।

सर्व प्रथम बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीना बानु मेहमुदा ने गत आम सभा दिनांक 23 मई 2025 की कार्यवाही रिपोर्ट पेश की जिसे आम सभा ने अनुमोदित किया।

बैंक के अध्यक्ष तौसीफ हुसैन ने सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि वर्ष 2025-26 में बैंक की जमाएं (Deposits) 913.53 करोड रुपये तथा अग्रिम (Advances) 372.47 करोड रुपये हो गये है। बैंक का पूंजी पर्याप्ता अनुपात (Capital Adequacy Ratio) 28.19 प्रतिशत रहा है जो कि बैंक की अच्छी वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।

उन्होने बताया की बैंक का कर पूर्व लाभ 14.16 करोड़ रुपये हुआ हैै। बैेंक का सुरक्षित कोष 137.33 करोड हो गया है। हमारा बैंक अपने ग्राहकों को मौजुदा डिजिटल सुविधाओं जैसे NEFT/RTGS/IMPS, ATM, Debit Card, PMJJBY, PMSBY] UPI, BBPS और नेट बैंकिंग व्यू सुविधा, POS Machine एवं QR Code 
सुविधा, ATM धारकों के लिए Sarvatra Card Safe Application, जिसका उपयोग कार्ड को ब्लाॅक करने के लिए और ATM निकासी और e-commerce लेनदेन पर वित्तीय सीमा को संषोधित करने की सुविधा प्रदान कर रहा है।

बैंक ने बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए बोहरावाडी, अरवाना मॅाल, खारोल काॅलोनी, मुख्य कार्यालय परिसर और हिरण मगरी शाखा परिसर में उन्नत व नई तकनीक वाले एटीएम लगाये है। बैंक IMPS, UPI, Cheque Book (SB Account), SMS जैसी सुविधाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News