उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के विभिन्न प्रतियोगिता के परिणाम

रविवार को समाप्त हुआ था बर्ड फेस्टिवल

 | 
bird festival

उदयपुर | तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का समापन रविवार को हुआ। इसमें ऑनलाइन पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता और बर्ड रेस के विजेताओं के नाम घोषित किए गए। उप वन संरक्षक अजित उचोई ने बताया कि 8वा उदयपुर बर्ड फेस्टिवल फोटोग्राफी एग्जीबिशन के रिजल्ट इस प्रकार रहे प्रथम देवेंद्र श्रीमाली द्वितीय स्थान पर शरद अग्रवाल एवं तृतीय स्थान पर भी दो जने रहे कनिष्क कोठारी एवं विधान द्विवेदी। 

बर्ड रेस प्रतियोगिता में 3 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें टीम 1 के लीडर अनिल रोजर्स, टीम 2 के भानु प्रताप सिंह और टीम 3 के कनिष्क कोठारी थे। इसमें अनिल रोजर्स की टीम ने सबसे ज्यादा 191 पक्षी प्रजातियों को रिकॉर्ड किया। टीम में मनीष सोनी व शोएब खान भी शामिल थे। 

इसी प्रकार फोटोग्राफी व ऑनलाइन क्विज व पेंटिंग कॉम्पिटिशन में अलग-अलग कैटेगिरी में पुरस्कार प्रदान किए गए। ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान चैतन्य गवली, दूसरा स्थान दिशा छीपा और तृतीय स्थान लविश बोकड़िया ने प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान हिमाद्री जोशी, द्वितीय स्थान रिया वैष्णव और तृतीय स्थान भव्या जैन ने प्राप्त किया। 

क्विज प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान अर्हम जैन, द्वितीय स्थान प्रखर ने प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान जीनल रतनावत, द्वितीय स्थान दक्ष नलवाया और तृतीय स्थान यशस्वी माहेश्वरी ने प्राप्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News