उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स महंगाई से राहत के लिए शुरू करेगा आग्रह अभियान

आमजन को महंगाई के दौर में राहत प्रदान करने के उदृेष्य से उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स संभागभर के व्यापारी, दुकानदारों और लघु उद्यमियों से मुनाफा घटाकर आमजन को आर्थिक लाभ पहुंचाने का आग्रह अभियान शुरू करेगा।

The post

 | 
उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स  महंगाई से राहत के लिए शुरू करेगा आग्रह अभियान

आमजन को महंगाई के दौर में राहत प्रदान करने के उदृेष्य से उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स संभागभर के व्यापारी, दुकानदारों और लघु उद्यमियों से मुनाफा घटाकर आमजन को आर्थिक लाभ पहुंचाने का आग्रह अभियान शुरू करेगा।

चेम्बर के संभागीय अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि केन्द्र सरकार की महंगाई कम करने की नीति का समर्थन करते हुए चेम्बर संभाग के सभी व्यापारिक सदस्यों से आग्रह करेगा कि वे वस्तुओं पर अपने मुनाफे में कमी करते हुए आमजन को लाभ पहुंचाए।

उन्होंने बताया कि पेटोल और डीजल के दामों में कमी होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से ज्यादातर वस्तुओं की दरों में कमी आई है, लेकिन फिर भी आमजन को राहत नहीं मिली है। क्योंकि पेटोल व डीजल सस्ते होने के बाद भी लोगांे को पूर्व का निर्धारित मूल्यों पर ही भुगतान करना पड रहा है। जबकि पेटोल डीजल के दामों में कमी आने से कमर्शल वाहनों का किराया भी घटाया जाना चाहिए। तथा व्यापारी एवं दुकानदारों को मूल्य वृध्ही पर नियंत्रण राखना चाहिए। जिससे आमजन को सरकार की नीति निर्णयों को सही फायदा मिल सके।

चेम्बर के महामंत्री किरणचन्द्र लसोड के अनुसार इस अभियान के तहत चेम्बर सदस्य प्रत्येक व्यापारी, दुकानदार एवं लघु उद्यमी के पास जाएंगे तथा उनसे मुनाफा घटाने के लिए आग्रह करेंगे।

कैसे मिल सकता है जनता को लाभ

चेम्बर संरक्षक गणेश डागलिया ने बताया कि पेटोल-डीजल सस्ता होने से पूर्व उदयपुर-कोटा टॉवेल्स की किराया दर 250रू थी। जो घटाकर 200रू होनी चाहिए। इसी तरह अन्य मार्गाें पर संचालित होने वाली टॉवेल्स की बसों एवं टेम्पो, ऑटो की किराया दर भी घटाई जानी चाहिए।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News