अंडर 14 फुटबाॅल प्रतियोगिता में उदयपुर चैंपियन
उदयपुर जिले की अंडर 14 (छात्र) की फुटबॉल टीम ने 63वि राज्य स्तरीय शिक्षा विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली है। संभाग के डूंगरपुर में हाल ही सम्पन्न 63 वीं राज्य स्तरीय शिक्षा विभागीय फुटबाॅल 14 वर्ष (छात्र) प्रतियोगिता में उदयपुर जिले की फुटबाॅल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ टीम को 1-0 गोल से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया।

इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच में उदयपुर टीम ने जोधपुर को 2-0 से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। उदयपुर टीम प्रभारी जनक सिंह रावत, प्रशिक्षक कौशिक चन्दा व फिरोज खान एवं प्रबंधक माॅगीलाल मीणा ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।