27 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होगा उदयपुर बाल फिल्म बोनेन्जा
जिला प्रशासन एवं भारतीय बाल चलचित्र समिति के साझे में 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक उदयपुर में बाल फिल्म बोनेन्जा का आयोजन कर विद्यार्थियों के लिए सिनेमाघरों में निःशुल्क प्रेरणादायी फिल्में दिखाई जाएंगी।
जिला प्रशासन एवं भारतीय बाल चलचित्र समिति के साझे में 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक उदयपुर में बाल फिल्म बोनेन्जा का आयोजन कर विद्यार्थियों के लिए सिनेमाघरों में निःशुल्क प्रेरणादायी फिल्में दिखाई जाएंगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि भावी पीढ़ी में समाज के प्रति उनके दायित्वों, सुसंस्कार एवं आदर्श जीवन का बोध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क फिल्मोत्सव का आयोजन किया गया है।
श्री शर्मा ने बताया कि 6 दिन के इस उत्सव के दौरान शहर के लगभग 15 हजार बच्चों को करीब 1 घंटे की अवधि की प्रेरक एवं मनोरंजनात्मक फिल्में देखने का अवसर प्राप्त होगा। इसके तहत शहर के अशोका सिनेमा के ‘छूटन की महाभारत‘, आइनॉक्स में ‘लगी शर्त‘ तथा पीवीआर सिनेमा में ‘छोटा सिपाही‘ फिल्म का प्रदर्शन होगा। इसमें प्रतिदिन 2500 बच्चें ये फिल्म देख सकेंगे।