छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में उदयपुर कांग्रेस का दो दिवसीय अनशन शुरू
Udaipur Times, Udaipur Congress Protest: दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और इसके विरोध में प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ उदयपुर में कांग्रेसजनों का आक्रोश देखने को मिला। Udaipur Congress Protest
इस घटना के विरोध में आज उदयपुर में राजीव गांधी पंचायती राज ब्रिगेड के तत्वावधान में दो दिवसीय धरना एवं अनशन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज ब्रिगेड के हिदायतुल्लाह खान और गोपाल नागर अन्न का त्याग कर दो दिवसीय अनशन पर बैठ गए हैं, जो कल शाम तक अनशन रखकर धरने पर डटे रहेंगे। Udaipur Congress Protest
इस दौरान उदयपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी मौके पर मौजूद रहकर आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ सहित कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता धरना स्थल पर उपस्थित रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। Udaipur Congress Protest
