पेपर लीक और बेरोजगारी पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला

उदयपुर में प्रेस वार्ता के दौरान ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को पूरे राजस्थान में मजबूत करने का लिया संकल्प

 | 
Congress leaders address a press conference in Udaipur highlighting the Students’ Voice campaign, paper leak concerns, and youth unemployment issues.

 

Udaipur Times News, Congress Protest, Paper Leak News, उदयपुर 24 जून] 2026  - शहर के जिला एवं देहात कांग्रेस द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला गया।

इस वार्ता में कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव डिंपल राठौड़ सहित कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। EducationNews

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव डिंपल राठौड़ ने राहुल गांधी द्वारा कोटा से शुरू किए गए "छात्रों की गूंज" अभियान का विशेष रूप से जिक्र किया और इसे प्रदेश के कोने-कोने में पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। YouthEmployment

उन्होंने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और बढ़ती बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। डिंपल राठौड़ ने युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरी चिंता जताते हुए केंद्र सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं और छात्रों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर तरीके से लड़ेगी। UdaipurNews

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurPolitics #Rajasthan #RajasthanNews #RajasthanPolitics #Congress #StudentsVoice #PaperLeak #YouthEmployment #EducationNews #PoliticalUpdate #Mewar #UdaipurCity #RajasthanCongress

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News