ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन, कम सैलरी और वेतन बढ़ोतरी नहीं होने पर निकाली आक्रोश रैली
3 साल से वेतन नहीं बढ़ने और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकालकर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
Udaipur Times News, Protest, उदयपुर 31 जुलाई 2026 - रवींद्रनाथ टैगोर (आरएनटी) मेडिकल कॉलेज से जुड़े सरकारी अस्पतालों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ठेका संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ContractEmployees
ठेका संघर्ष समिति से जुड़े राजेश चौहान ने बताया कि कर्मचारियों की पिछले तीन साल से सैलरी नहीं बढ़ाई गई है। अब अस्पतालों में बायोमेट्रिक मशीन से अटेंडेंस लागू कर कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से अस्पतालों में निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन महंगाई के बावजूद वेतन में बढ़ोतरी नहीं होने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने ठेका प्रथा तत्काल खत्म कर सभी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। RNTMedicalCollege
उन्होंने कहा कि ठेका व्यवस्था के कारण लगातार आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है। महीनेभर काम करने के बाद भी कई बार समय पर वेतन नहीं मिलता। नौकरी की कोई स्थायी गारंटी नहीं होने से भविष्य की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। आरएनटी मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पतालों में वार्ड बॉय और स्वीपर सहित करीब एक हजार ठेका कर्मचारी कार्यरत हैं। WorkersProtest
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। प्लेसमेंट एजेंसी व्यवस्था खत्म करने की मांग कर्मचारियों ने सरकार से आरएनटी मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े सभी अस्पतालों में संचालित प्लेसमेंट एजेंसी यानी ठेकेदारी व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने की मांग की। GovernmentHospitals
इसके साथ ही सरकार द्वारा घोषित आरएलएसडीसी (RLSDC) के तहत कर्मचारियों को रखे जाने के प्रस्ताव को भी लागू नहीं करने की अपील की गई। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से अस्पतालों में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा और उचित वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। UdaipurNews
#Udaipur #UdaipurNews #RNTMedicalCollege #ContractEmployees #WorkersProtest #SalaryHike #JobSecurity #GovernmentHospitals #LabourRights #RajasthanNews #HospitalStaff #BreakingNews #IndiaNews #Employment #Rajasthan
