उदयपुर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड दान के लिए इकट्ठे किये तीन लाख से अधिक कपडे

उदयपुर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड दान के लिए इकट्ठे किये तीन लाख से अधिक कपडे

उदयपुर आज एक अदभुत अभियान का गवाह बना। वस्त्रदान अभियान के अंतर्गत दुनियाभर के लगभग 76000 दानदाताओ ने ज़रूरतमंद लोगो के लिए 3 लाख से भी अधिक कपड़ो को दान में लिए इकठ्ठा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके पूर्व यह रिकॉर्ड दुबई के नाम था जहाँ 2016 में स्थानीय लोगो ने 295122 कपड़ो का दान किया था। उदयपुर में इस अभियान का आयोजन श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा किया गया।

इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा की रोटी कपडा और मकान मनुष्य सबसे अधिक ज़रूरतों में माना जाता है। दान देने सम्बन्धी मुहीम जिनमे शासकीय योजनाए भी शामिल है ज़्यादातर भोजन और मकान पर ही केंद्रित होती है लेकिन हम भूल जाते है की कपडे भी कितने महत्वपूर्ण है। रिकॉर्ड तोड़ना हमारे लिए केवल एक शुरुआत है इसका अगला कदम देशभर के ज़रूरतमंद वर्गों में लाखो लोगो को यह कपडे बांटना है।

उदयपुर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड दान के लिए इकट्ठे किये तीन लाख से अधिक कपडे

इस अभियान की शुरुआत लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा 15 जनवरी 2018 को शुरू की गई थी और यह दुनियाभर के 1700 वॉलिंटियर्स की मदद से तीन माह तक चला। अभियान का समापन रविवार को सुबह शिकारबाड़ी होटल उदयपुर में कपड़ो की गिनती के साथ हुआ। अभियान के अंतर्गत 12 से भी अधिक देशो से लोगो ने दान में सहयोग किया। इनमे ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, ओमान, श्रीलंका तथा यूएई जैसे देश शामिल थे। अभियान के लिए भारत तथा देश के बाहर कुल 80 ड्राप पॉइंट्स बनाये गए थे जहाँ लोग वस्त्रदान कर सकते थे।

इस सफलता से गौरवान्वित लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा उदयपुर के नाम को दुनिया के नक़्शे पर केवल झीलों के शहर ही नहीं बल्कि बड़े दिल वाला शहर के नाम के तौर भी स्थापित करने में मदद मिलेगी। योगदान देने वाले लोगो में प्रमुख तौर पर गुजरात से श्री खोड़ल धाम ट्रस्ट, मशहूर कम्पोज़र गायक सलीम सुलेमान, क्रिकेटर इरफ़ान पठान, युसूफ पठान एवं गैर सरकारी संगठन गूँज तथा क्लोथ्स बॉक्स फाउंडेशन जैसे नाम शामिल है। 3 माह तक चले इस अभियान में दानदाताओ के रूप में देशभर के 120 से अधिक स्कूलों और 10 से अधिक कॉलेजों के स्टूडेंट्स भी शामिल रहे। साथ ही सोशल मीडिया की पहुँच ने 6 लाख से अधिक ऑनलाइन सपोर्टर्स भी इस काम में जुड़े।

उदयपुर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड दान के लिए इकट्ठे किये तीन लाख से अधिक कपडे

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags