उदयपुर CRIME: लंगूर का मुखौटा पहनकर ज्वेलरी दुकान में चोरी की कोशिश; CCTV में कैद हुई वारदात

आरोपियों ने दुकान के पिछले हिस्से की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया
 | 
Reported by: Sohail Khan

May 29, 2026, Udaipur Local News: 

उदयपुर के नयागांव स्थित प्रियदर्शी ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। दुकान संचालक 27 मई की रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात तीन बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे, जिनमें से एक ने लंगूर का मुखौटा पहन रखा था, जबकि दो अन्य ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे।

आरोपियों ने दुकान के पिछले हिस्से की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान लंगूर का मुखौटा पहने बदमाश CCTV कैमरे के सामने आया और सिर हिलाता हुआ दिखाई दिया, जबकि उसके दोनों साथी पीछे खड़े रहे। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

अगली सुबह जब दुकान संचालक दुकान पहुंचे तो उन्हें खिड़की टूटी हुई मिली। चोरी की आशंका होने पर उन्होंने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें पूरी वारदात सामने आई। इसके बाद ज्वेलर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News