उदयपुर जिला क्लासिक पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में उदयपुर जिला क्लासिक पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता लव-कुश इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर स्ट्रांग मैन का खिताब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू ने जीता, वहीं जूनियर वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिहिर सोनी स्ट्रांग मैन बने , सीनियर वर्ग में हिमांशु खोखावत ने स्ट्रांग मैन ऑफ उदयपुर का खिताब जीता।इसी तरह महिलाओं में सब जूनियर वर्ग में माही चौहान ने स्ट्रांग गर्ल का खिताब जीता , जबकि सीनियर वर्ग में सिमरन नेगी ने स्ट्रांग वूमेन ऑफ उदयपुर का खिताब जीता ।

 | 
उदयपुर जिला क्लासिक पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता गौरव साहू, मिहिर सोनी और हिमांशु खोखावत स्ट्रांग मैन ऑफ उदयपुर, माही चौहान, सिमरन नेगी स्ट्रांग वूमेन ऑफ उदयपुर बने

उदयपुर 4 सितम्बर, जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में उदयपुर जिला क्लासिक पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता लव-कुश इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर स्ट्रांग मैन का खिताब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू ने जीता, वहीं जूनियर वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिहिर सोनी स्ट्रांग मैन बने , सीनियर वर्ग में हिमांशु खोखावत ने स्ट्रांग मैन ऑफ उदयपुर का खिताब जीता।इसी तरह महिलाओं में सब जूनियर वर्ग में माही चौहान ने स्ट्रांग गर्ल का खिताब जीता , जबकि सीनियर वर्ग में सिमरन नेगी ने स्ट्रांग वूमेन ऑफ उदयपुर का खिताब जीता ।

यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सुखाडिया विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद पानेरी थे। अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी शकील अहमद ने की। विशिष्ट अतिथि देहात कांग्रेस के महासचिव कमल चौधरी, जिला भारतोलन संघ के सचिव कमलेश शर्मा व राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश सोनी ने किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे ;- सब जूनियर वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव साहू ने 342.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, 59 किलोग्राम भार वर्ग में अजय डांगी, 66 किलोग्राम भार वर्ग में विनय सोनी व 74 किलो किलोग्राम भार वर्ग में युद्धवीर सिंह, 83 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम गुर्जर, 93 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक छापरवाल, 120 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष साहू ने स्वर्ण पदक जीता ।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

जबकि जूनियर वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में देवेंद्र डांगी, 59 किलोग्राम वर्ग में मिहिर सोनी, 66 किलो भार वर्ग में रिदम शर्मा, 74 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव ब्यावत, 83 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप सोनी ने स्वर्ण पदक, 105 किलोग्राम वर्ग में मृगांक पालीवाल ने स्वर्ण व 120 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक डांगी ने स्वर्ण पदक जीता।

सीनियर वर्ग में 66 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु खोखावत, 74 किलोग्राम भार वर्ग में शेखर शर्मा ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में आनंद भारद्वाज व 120 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल अली ने स्वर्ण पदक जीता। मास्टर टू वर्ग में 59 किलो वर्ग में कोमल राठौर, 74 किलो मास्टर थ्री में हाफीज़ मोहम्मद ने स्वर्ण व 83 किलो मास्टर टू में दिनेश व्यास ने स्वर्ण पदक जीता।

इसी तरह महिलाओं के मुकाबलों में सब जूनियर के 43 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंका वैष्णव, 47 किलोग्राम भार वर्ग में माही चौहान, 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची सोनी ने स्वर्ण पदक व 84 किलो भार वर्ग मिताली ओझा ने स्वर्ण पदक जीता। 52 किलोग्राम जूनियर वर्ग में सीमा चौबीसा ने स्वर्ण पदक जीता।

सीनियर वर्ग में 47 किलोग्राम धापू लोहार , 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिमरन नेगी, 57 किलो भार वर्ग माला सुखवाल व 84 किलोग्राम भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमारी यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 84 किलो से अधिक भार वर्ग में हेमलता कुमावत स्वर्ण पदक जीता। मास्टर वन में 72 किलो भार वर्ग में शिवकन्या राठौर व 84 किलो भार वर्ग में इंदिरा भंडारी ने स्वर्ण पदक जीता।

सभी विजेता खिलाडी 10 से 11 सितम्बर तक उदयपुर में होने वाली राजस्थान राज्य क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News