उदयपुर जिला क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में आज लव-कुश इनडोर स्टेडियम में उदयपुर जिला क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमे सब जूनियर स्ट्रोंग बॉय ऑफ़ उदयपुर का ख़िताब गौरव साहू को दिया गया। सब जूनियर स्ट्रोंग गर्ल माही चौहान, जूनियर स्ट्रोंग मेन हिमांशु खोखावत, सीनियर स्ट्रोंग मेन अनिल सिंह सैनी व सीनियर स्ट्रोंग वुमन ऑफ़ उदयपुर का ख़िताब राज कुमारी यादव को घोषित किया गया।

जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में आज लव-कुश इनडोर स्टेडियम में उदयपुर जिला क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमे सब जूनियर स्ट्रोंग बॉय ऑफ़ उदयपुर का ख़िताब गौरव साहू को दिया गया। सब जूनियर स्ट्रोंग गर्ल माही चौहान, जूनियर स्ट्रोंग मेन हिमांशु खोखावत, सीनियर स्ट्रोंग मेन अनिल सिंह सैनी व सीनियर स्ट्रोंग वुमन ऑफ़ उदयपुर का ख़िताब राज कुमारी यादव को घोषित किया गया।
यह जानकारी देते हुए जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर व मास्टर सभी वर्गों में आयोजित हुई। जिसके परिणाम इस प्रकार रहे – सब जूनियर पुरुष वर्ग 53 किलो भार वर्ग में गौरव साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 59 किलो भार वर्ग में यतिक व्यास ने प्रथम, विनय सोनी ने दूसरा व मंजीत पारीख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
66 किलो भार वर्ग में मननवीर ठाकुर ने प्रथम, 74 किलो भार वर्ग में मोहम्मद सुफियान ने प्रथम, 83 किलो भार वर्ग में मृगांक पालीवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 93 किलो भार वर्ग में वैष्णव बिरांज ने प्रथम, अमान इकबाल ने दूसरा व सौरभ कुमार झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिलाओ के सब जूनियर वर्ग में 43 किलो भार वर्ग में निमिषा साहू ने प्रथम, 47 किलो भार वर्ग में माही चौहान, 57 किलो भार वर्ग में प्राची सोनी ने प्रथम , 84 किलो भार वर्ग में नीलम डांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर पुरुष वर्ग में 59 किलो भार वर्ग में इंटरनेशनल खिलाडी मिहिर सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 66 किलो भार वर्ग में हिमांशु खोखावत ने प्रथम, रिधम शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 74 किलो भार में गौरव बयावत ने प्रथम, 83 किलो भार वर्ग में संदीप सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि इसी भार में तरुण नागदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में 59 किलो भार में गौरव साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 83 किलो भार में जगदीश कुमावत ने प्रथम व 93 किलो भार में अनिल सिंह सैनी ने कुल 525 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी भार में आनन्द भारद्वाज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर महिला वर्ग ने 47 किलो भार में माही चौहान ने प्रथम, 57 किलो भार में हिनल कस्तूरी ने प्रथम, 63 किलो भार में मनाली मथानी ने प्रथम व 84 किलो भार में इंटरनेशनल खिलाडी राज कुमारी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मास्टर वर्ग में अब्दुल हाफीज ने 74 किलो भार में प्रथम, 83 किलो भार में दिनेश व्यास ने प्रथम, व 93 किलो भार में आनन्द भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अथिति जिला खेल अधिकारी अमृत कल्याणी थे। अध्यक्षता राज्य संघ सचिव विनोद साहू ने कि व विशिष्ठ अतिथि जिला संघ अध्यक्ष भगवान स्वरुप वैष्णव थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश सोनी ने या