राहुल गाँधी पर हुए हमले के विरोध में उदयपुर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन
गुजरात के बनांसकाठा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमले के विरोध में उदयपुर शहर/देहात जिला कांग्रेस के द्वारा शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जिलाधीश कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री मोदी का पूतला फूका गया। तत्पश्चात अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि जिलाधीश कर्यालय के बाहर कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री मोदी के हाय-हाय व भाजपा के हाय-हाय नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
ज्ञापन में मांग कि गई की राहुल गांधी पर हमला भारत के परिपक्व लोकतांत्रिक परम्पराओं की अवमूल्यन है तथा देश में राजनिति के गिरते स्तर की परिचालक है। प्रधानमंत्री के गृह राज्य में राहुल गांधी पर हमला बहुत कायरता पूर्ण व निदंनीय कदम है। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है की इस पूर्व नियोजित घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जाॅच करवा कर बिना भेदभाव के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावें।
इस अवसर पर अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश महासचिव जगदीश श्रीमाली, प्रदेश सचिव पेकज कुमार शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, ब्लाॅक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंदा सुहालका, मोहम्मद अय्यूब, डाॅ. एल.एन. दाधिच, सुधीर जोशी, रियाज हुसैन, शकिल खान, दिनेश दवे, अजय सिंह, सीमा चोरड़िया, अर्जून राजौरा, तुलसीराम लौहार, गोपाल नागर, उदयनन्द पुरोहित, दिपक व्यास, दिपांकर चक्रवती, दिपक सुखाडिया, सूर्यप्रकाश पालीवाल, देवकिशन रामानुज, विकास कच्छारा, गोटीशंकर पटेल, राहुल व्यास, रोशन मेहता, लोकेश चैधरी, तीर्थ सिंह खेरलिया आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।