उदयपुर जिले में कुल 73.15% मतदान, सर्वाधिक 79.52% झाड़ोल में तथा सब

जिला निर्वाचन अधिकारी बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि जिले की गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र में 73.30 प्रतिशत, झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में 79.52 प्रतिशत, खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 70.52 प्रतिशत, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 72.48 प्रतिशत, उदयपुर शहर .विधानसभा क्षेत्र में 66.40 प्रतिशत, मावली विधानसभा क्षेत्र में 78.16 प्रतिशत तथा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में 75.50 प्रतिशत तथा सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में 69.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 | 

विधानसभा आमचुनाव 2018 के तहत शुक्रवार को प्रदेश भर में हुए मतदान के तहत उदयपुर जिले में कुल 73.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उदयपुर जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज मतदान आंकड़ों के आधार पर सर्वाधिक 79.52 प्रतिशत मतदान झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हुआ वहीं सबसे कम 66.40 प्रतिशत मतदान उदयपुर शहर विधानसभा में दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि जिले की गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र में 73.30 प्रतिशत, झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में 79.52 प्रतिशत, खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 70.52 प्रतिशत, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 72.48 प्रतिशत, उदयपुर शहर .विधानसभा क्षेत्र में 66.40 प्रतिशत, मावली विधानसभा क्षेत्र में 78.16 प्रतिशत तथा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में 75.50 प्रतिशत तथा सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में 69.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News