उदयपुर जिला प्रमुख सीट महिला के लिए आरक्षित
आगामी पंचायत चुनावो के मद्देनज़र जिला प्रमुख सीट की लाटरी
संभाग में राजसमंद सीट महिला ओबीसी, डूंगरपुर एसटी महिला, बांसवाड़ा एसटी और चित्तौरगढ़ अनारक्षित
उदयपुर 21 दिसंबर 2019। प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों में जिला प्रमुख की लॉटरी जयपुर में निकाली गई। उदयपुर में जिला प्रमुख की सीट पर महिला प्रत्याशी होगी। हालाँकि इस सीट पर किसी भी जाति की महिला प्रत्याशी उम्मीदवार हो सकती हैं।
इसके अलावा संभाग के राजसमंद जिला प्रमुख ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। डूंगरपुर में जिला प्रमुख पद पर अनुसूचित जनजाति की महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी तरह चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख की सीट अनारक्षित रहेगी। वहीँ बांसवाड़ा जिला प्रमुख की सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहेगी।