उदयपुर जिला जूनियर पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 3 अक्टुम्बर को

जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में दिनांक 3 अक्टुम्बर , बुधवार को स्थानीय लव-कुश इनडोर स्टेडियम में सुबह 9.00 बजे से उदयपुर जिला जूनियर पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

 | 

यह जानकारी देते हुए जिला पॉवरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में, पुरुष व महिला दोनों वर्गों में आयोजित होगी। जिसमे 23 वर्ष तक की आयु के प्रतियोगी भाग ले सकते हे, भाग लेने वाले इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टी खेल अधिकारी अमृत कल्याणी को 3 अक्टुम्बर को प्रात; 9 बजे तक लव कुश इनडोर में जमा करवाये। सभी खिलाडी को अपना जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड साथ लाना होगा।

Click here to Download the UdaipurTimes App

जिला संघ के अध्यक्ष भगवान वैष्णव ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के आधार पर जिला टीम का चयन किया जायेगा, चयनित टीम 6 से 7 अक्टुम्बर तक उदयपुर में आयोजित होने वाली राज्य प्रतियोगिता में उदयपुर टीम का नेतृत्व करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News