उदयपुर जिला पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप -2017, 18 जून को
जिला पावर लिफ्टिंग संग उदयपुर के तत्वावधान मे दिनांक 18 जून 2017 रविवार को जिला सीनियर पुरुष एवं महिला पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन लव-कुश इनडोर स्टेडियम में होगा
जिला पावर लिफ्टिंग संग उदयपुर के तत्वावधान मे दिनांक 18 जून 2017 रविवार को जिला सीनियर पुरुष एवं महिला पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन लव-कुश इनडोर स्टेडियम में होगा।
यह जानकारी देते हुए जिला पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया की प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपनी प्रविष्ठी लव कुश इनडोर स्टेडियम में खेल अधिकारी अमृत कल्याणी को जमा करवाए। खिलाड़ियों का वजन सुबह 9.00 बजे स्टेडियम मे हे लिया जायेगा। चयनित खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में उदयपुर टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे। स्टेट चैंपियनशिप 23 से 25 जून तक श्री गंगानगर मे आयोजित होगी।