टेनिस में उदयपुर संभाग की टीम रही उपविजेता
भीलवाडा में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित षष्ठम अन्तर संभागीय राजस्थान सिविल सर्विसेज खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लॉन टेनिस में उदयपुर संभाग की टीम उप विजेता रही। लॉन टेनिस में उदयपुर संभाग की टीम में मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.ललित जोशी व व्याख्याता अरूण चौधरी ने प्रतिनिधित्व किया।

श्री भटनागर ने बताया कि अंतिम मुकाबले में उदयपुर टीम संघर्षपूर्ण मुकाबले में बीकानेर से 3-2 से पराजित हुई। इसके पूर्व फाइनल तक के सफर में उदयपुर टीम ने अजमेर, जोधपुर एवं जयपुर संभाग को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। उदयपुर संभाग की टीम पूर्व में तीन बार विजेता व दो बार उपविजेता रह चुकी है।