राज्य स्तरीय जूडो एवं तीरन्दाजी में उदयपुर का वर्चस्व
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 20 से 23 जनवरी तक आयोजित खेलो इण्डिया राज्य स्तरीय जूडो एवं तीरन्दाजी 14 एवं 17 वर्ष बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का वर्चस्व रहा।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 20 से 23 जनवरी तक आयोजित खेलो इण्डिया राज्य स्तरीय जूडो एवं तीरन्दाजी 14 एवं 17 वर्ष बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का वर्चस्व रहा।
जिला खेल अधिकारी ललितसिंह झाला ने बताया कि जूडो प्रतियोगिता के तहत अन्डर 14 वर्ष बालिका वर्ग 40 किलो में जानवी पानेरी ने स्वर्ण पदक, 27 किलो में अन्शु कुमारी को रजत पदक, बालक वर्ग 30 किलो में अजय खटीक व 35 किलो में रन्जीत मीणा ने कांस्य पदक प्राप्त किये।
बालिका वर्ग अन्डर 17 वर्ष में वर्षा खोखावत ने रजत पदक, हर्षिता पुष्करणा ने 44 किलो, उदीतान्शु ने 40 किलो व गरिमा पाटीदार ने 52 किलो में कांस्य पदक तथा बालक वर्ग में 60 किलो में विशाल आचार्य रजत पदक प्राप्त किये। तीरन्दाजी प्रतियोगिता में अन्डर 14 वर्ष में कल्पेश पडवाला ने 30 मीटर में रजत पदक, 14 वर्ष बालिका वर्ग में दीना कलासुआ कांस्य पदक जीते।
उदयपुर जिले से जाह्नवी पानेरी आगामी 16 से 19 फरवरी को जयपुर में आयोजित खेलो इण्डिया राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान दल से प्रतिनिधित्व करेगी। जुडो मे टीम प्रशिक्षक डॉ. हिमांशु राजोरा एवं तीरन्दाजी टीम में प्रशिक्षक नरेश डामोर थे। दल प्रभारी चाहत जैन, नीतेश खटीक थे।