उदयपुर डोनर डैश ने अंगदान हेतु जागरूकता रैली निकाली

उदयपुर में अंगदान (ऑर्गन डोनेशन एवं प्रत्यारोपण) की अवधारणा के बारे में जागरूकता लाने और लोगों में अंगदान को लेकर जो गलत धारणाएं या गलतफहमी है इसके प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए “उदयपुर डोनर डैश” ने उदयपुर टाइम्स, बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसाइटी, मोहन फाउंडेशन, जयपुर एवं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, प्रो टैलेंट एवं फेसबुक ग्रुप उदयपुरवाले के संयकृत तत्वावधान में उदयपुर के फतेहसागर झील के अरावली वाटिका छोर से फतेहसागर पाल पर रैली निकाली गई।

 | 

अरावली वाटिका पर करीब 150 लोग इकट्ठे हुए। रैली के आयोजक जमीला जरमनवाला ने बताया की इस रैली में अंगदान जागरूकता के संदेश प्रदर्शित बैनर ले कर प्रतिभागियों का हुजूम जब अरावली वाटिका से चला, तो रास्ते भर में फ़तहसागर पर सुबह टहलने वाले लोग भी उनके साथ होते गए। अंगदान पर आम जनता में जागरूकता लाने के लिए रैलि के दौरान पेम्पलेट भी लोगो को वितरित किये गए।

उदयपुर डोनर डैश ने अंगदान हेतु जागरूकता रैली निकाली

आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सीएमएचओ डॉ संजीव टांक ने इस मौके पर कहा की अंगदान भारत में एक ज्वलंत मुद्दा है। और इसके लिए लोगो को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने अंगदान की विचित्रता और ज़रूरत मंदों को होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। एवं साथ ही सभी आयोजकों एवं बोहरा समाज की तारीफ करते हुए कहा की बोहरा समाज एक जागरूक समाज है, अतः वह अपेक्षा करते है की इस विषय में समाज बहुत अच्छा कार्य कर रहा है।

उदयपुर डोनर डैश ने अंगदान हेतु जागरूकता रैली निकाली

रैली में मुख्य अतिथि जितेंद्र राठोड थे, जिनहोने गत वर्षों में उदयपुर और आस पास के गावों में 30 से ज़्यादा किडनी डोनेशन करवाए हैं और लोगो को जागरूक करना उनके जीवन का उद्धेश्य बन गया है।

उदयपुर डोनर डैश ने अंगदान हेतु जागरूकता रैली निकाली

इस अवसर पर गीतांजलि मेडीवाल कॉलेज के डॉ संजीव बाहेती ने कहा की अगर हम मरने के बाद भी ज़िंदा रहना चाहते है तो अंगदान इसका सबसे बेहतरीन जरिया है।

उदयपुर डोनर डैश ने अंगदान हेतु जागरूकता रैली निकाली

मोहन फाउंडेशन जयपुर के पवन कुमार दुबे ने बताया की उनके फाउंडेशन ने जयपुर जिले के 42 पंचायतो में अंगदान के प्रति जागरूकता की मुहीम चला राखी है एवं इसी तरह के प्रयास वह लेकसिटी में भी करना चाहते है। बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अनीस मियाजी ने रैली में शिरकत करने वाले लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अंगदान हेतु लोगो को प्रेरित किया।

  उदयपुर डोनर डैश ने अंगदान हेतु जागरूकता रैली निकाली उदयपुर डोनर डैश ने अंगदान हेतु जागरूकता रैली निकाली उदयपुर डोनर डैश ने अंगदान हेतु जागरूकता रैली निकाली

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News