उदयपुर के डॉ. निर्मल यादव हुए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित
Udaipur Times, Udaipur News: 17 जून 2026। उदयपुर के डॉ निर्मल यादव को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सोमवार 15 जून को कला क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मोमेंटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। Udaipur News
इसके अलावा देशभर से 13 चुनिंदा कलाकारों को आमंत्रित कर अपनी खास विशेष शैलियों को जानते हुए डॉ. यादव के साथ सभी कलाकारों की 10 दिवसीय आर्ट रेजिडेंसी का 4 से 14 जून तक आयोजन किया गया। Udaipur News
इस आर्ट रेजीडेंसी में विशेष कला प्रयोजन के लिए डॉ. यादव को सभी कला विधाओं का अनुभव होने के कारण आमंत्रित किया गया। डॉ. यादव का अनुभव लघुचित्र शैली, रियलिस्म, कंटेम्प्रेरी, कॉन्सेप्चेल, हेरिटेज रेस्टोरेंशन, एसथेटिक व्यू, स्टोरी बोर्ड( इलेस्ट्रेटर), संयोजन, टेक्सचर, वाल आर्ट के साथ सभी माध्यम जैसे वाटर कलर, टेम्परा, ऑइल कलर, चारकोल और पेन ड्राइंग मैं चित्रण करते हैँ। Udaipur News
कार्यक्रम के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलाकारों से अपनी कला के बारे में सीधी बात की और उनकी शैली के बारे में जाना। डॉ यादव ने अपने कला संग्रह में से राष्ट्रपति जी को मिनचर शैली का चित्र उपहार स्वरूप भेंट किया। Udaipur News
