उदयपुर में परिवार नियोजन और लेबर रूम सेवाओं की समीक्षा
स्वास्थ्य विभाग ने अंतरा एससी इंजेक्शन, सब डर्मल इंप्लांट की प्रगति और लेबर रूम प्रोटोकॉल के पालन पर दिए सख्त निर्देश।
Udaipur Times News, MaternalHealth उदयपुर 4 जुलाई 2026 - परिवार नियोजन के नवीन साधनों अंतरा एससी इंजेक्शन और सब डर्मल इंप्लांट की प्रगति तथा लेबर रूम प्रोटोकॉल की समीक्षा बैठक होटल रेडिएंट ग्लोबस में आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य, एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल, आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता, शहर प्रभारी डॉ. कैलाश शर्मा, यूएनएफपीए के मोहम्मद हुसैन बोहरा सहित विभिन्न चिकित्सा अधिकारी और नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने हाल ही में कोटा और जोधपुर सहित अन्य जिलों में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों को लेबर रूम में निर्धारित प्रोटोकॉल और गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
सभी लेबर रूम स्टाफ का प्रशिक्षण कराने और आवश्यक उपकरणों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी संस्थान में संसाधनों की कमी न रहे। एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने परिवार कल्याण के नवीन साधनों की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की। MedicalNews
उन्होंने अंतरा एससी और सब डर्मल इंप्लांट की कम प्रगति वाले ब्लॉकों से जवाब तलब किया तथा जिन संस्थानों ने कायाकल्प फर्स्ट असेसमेंट नहीं कराया है, उन्हें जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी लेबर रूम के लिए एक चेकलिस्ट जारी की गई है, जिसे तीन दिन के भीतर भरकर जिला स्तर पर भेजना होगा ताकि कमियों को दूर किया जा सके। Udaipur News
शहर प्रभारी डॉ. कैलाश शर्मा ने लेबर रूम प्रबंधन, आवश्यक दवाइयों एवं उपकरणों की उपलब्धता, अनावश्यक और पुरुष प्रवेश पर रोक तथा अंतरा एससी इंजेक्शन एवं सब डर्मल इंप्लांट की जानकारी दी। यूएनएफपीए के मोहम्मद हुसैन बोहरा ने लेबर रूम में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं, संक्रमण की रोकथाम तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल की जानकारी साझा की। वहीं डीएनओ प्रताप सिंह ने लाडो प्रोत्साहन योजना में मौजूद कमियों पर चर्चा की। HealthDepartment
#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurHealth #Rajasthan #RajasthanNews #Healthcare #MedicalNews #PublicHealth #FamilyPlanning #MaternalHealth #WomenHealth #HospitalNews #HealthDepartment #UNFPA #LabourRoom #PatientSafety
