उदयपुर के फतहपुरा में बिजली गुल से क्षेत्रवासियों में फैला आक्रोश

बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोग शिकायत दर्ज कराने फतहपुरा स्थित बिजली विभाग के शिकायत केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला।
 | 
Ourages amongs Power cut in fatehpura

 

Udaipur Times, Udaipur News: 25 जून 2026। उदयपुर के फतहपुरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रहने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोग शिकायत दर्ज कराने फतहपुरा स्थित बिजली विभाग के शिकायत केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। इसके बाद क्षेत्रवासी मधुबन स्थित एईएन कार्यालय पहुंचे, जहां भी कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। Udaipur News

क्षेत्रवासी लोकेश शर्मा ने बताया कि रात करीब 11 बजे बिजली चली गई थी। शिकायत केंद्र और अधिकारियों को फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद रात 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। Udaipur News

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है और शिकायतों के समाधान के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति उपलब्ध नहीं रहता। क्षेत्रवासियों ने विभाग से व्यवस्था में सुधार और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की मांग की है। Udaipur News

इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने कहा कि समय पर बिजली बिल नहीं भरने पर विभाग तुरंत कार्रवाई करता है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क तक नहीं हो पाता, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। Udaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News