निगम की सात टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया निरीक्षण

फायर सेफ्टी को लेकर देखी व्यवस्था, 655 प्रतिष्ठानों पर हुए सर्वे, 337 को जारी किए नोटिस।

 | 
Municipal Corporation fire safety teams inspecting commercial establishments during a citywide fire safety survey in Udaipur.

शहर कोट अंदर, बलीचा, प्रतापनगर क्षेत्र में हुए सर्वे, फायर सेफ्टी की माकूल व्यवस्था नहीं होने पर सीज होगी इमारते

Udaipur Times News, Fire Safety News, उदयपुर 24 जून] 2026 - शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम उदयपुर द्वारा चलाया जा रहा विशेष फायर सेफ्टी सर्वे अभियान लगातार जारी है। पिछले 15 दिनों से जिला अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में सात विशेष टीमों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण एवं सर्वे कार्य किया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशानुसार गठित टीमों ने शहर कोट अंदर, बलीचा, प्रतापनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, अस्पताल, कोचिंग संस्थान, मॉल, बहुमंजिला भवनों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की इमारतों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अग्निशमन संसाधनों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। अब तक कुल 655 प्रतिष्ठानों का सर्वे किया जा चुका है, जिनमें से 337 प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। FireSafety

निरीक्षण के दौरान टीमों द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, फायर अलार्म सिस्टम, विद्युत सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। Udaipur News 

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद भी आवश्यक सुधार नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। FireSafetyAudit

आयुक्त खन्ना ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शहर में संचालित सभी व्यावसायिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का चरणबद्ध तरीके से सर्वे किया जाएगा। उन्होंने भवन संचालकों एवं प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समयावधि में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से जन-धन की हानि को रोका जा सके। नगर निगम का यह अभियान शहर में सुरक्षित एवं उत्तरदायी शहरी वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। FireSafetyAudit

15 दिन पहले गठित हुई टीमे।

जिला अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि उदयपुर शहर पर्यटकों का शहर है यहां पर सैकड़ो की संख्या में छोटे से लगाकर स्टार होटल स्थित है। कई होटल शहर की तंग गलियों में भी स्थित है जहां पर फायर की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्कता बरती जा रही है। शहर में कभी कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसी को लेकर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर कुछ समय पूर्व अग्निशमन विभाग से संबंधित अधिकारियों की बैठक कर शहर की सभी व्यवसायिक इमारत का सर्वे करने का निर्णय लिया गया।

इसी के पश्चात सर्वे की कार्रवाई प्रारंभ की गई है जो शहर की संपूर्ण व्यवसायिक इमारताे की सर्वे करने के पश्चात संपूर्ण होगी। सर्वे में अग्नि सुरक्षा संबंधित सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा हैं। FireSafetyAudit
30 दिन में रखना होगा अपना पक्ष।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि जिन संस्थाओं को नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं उन संस्थाओं को तीस दिवस में अपना पक्ष नगर निगम में प्रस्तुत करना होगा, साथ ही जो अग्नि सुरक्षा को लेकर जो कमियां पाई गई है उसको हर हाल में दुरुस्त करना होगा। यदि तय समय में किसी संस्थान द्वारा नोटिस की पालना नहीं की जाती है तो निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर तुरंत सीज की कार्रवाई आरंभ की जाएगी।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #FireSafety #FireSafetyAudit #MunicipalCorporation #UMC #PublicSafety #CommercialBuildings #HotelSafety #EmergencyPreparedness #FireDepartment #UrbanSafety #UdaipurUpdates #LocalNews #CityAdministration #SmartCityUdaipur #BreakingNews #UdaipurCity

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News