उदयपुर फोर्टी का प्रथम स्थापना दिवस समारोह परसो,कल होगा श्रमदान

फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की उदयपुर संभाग का स्थापना समारोह 26 जून को मनाया जायेगा। यह जानकारी फोर्टी कार्यकारिणी की आज आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए संभागीय अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने दी।

 | 
उदयपुर फोर्टी का प्रथम स्थापना दिवस समारोह परसो,कल होगा श्रमदान

फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की उदयपुर संभाग का स्थापना समारोह 26 जून को मनाया जायेगा। यह जानकारी फोर्टी कार्यकारिणी की आज आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए संभागीय अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने दी। सचिव शरद आचार्य ने बताया कि समारोह में अतिथि के रूप में उदयपुर के महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, केन्द्रीय सीमा शुल्क एवं उत्पाद शुल्क के आयुक्त सी के जैन, व उदयपुर शहर के एडीएम ओ पी बुनकर और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगें। कार्यकारी सदस्य मुकेश सुथार एवं विशाल दाधीच ने बताया कि प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर फोर्टी उदयपुर और विश्वकर्मा युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में 25 जून रविवार सुबह 7 बजेे सामाजिक सरोकारों के तहत फतहसागर झील के किनारे रानी रोड पर श्रमदान किया जायेगा।

महासचिव पलाश वैश्य और सचिव सी पी शर्मा ने बताया कि 26 जून सोमवार सुबह 10 बजेे फोर्टी और सरिता संस्थान द्वारा दर्शन घाटी, रामपुरा चौराहा पर सरिता संस्थान के अधिन नवस्थापित डॉ प्रेरणा मेमोरीयल आर्युवेद, योगा स्वास्थ्य केन्द्र और अनुसंधान केन्द्र का उद्घाटन किया जायेगा और आने वाले समय में भी फोर्टी सामाजिक सरोकार के तहत इस संस्थान को सहयोग देता रहेगा।

कोषाध्यक्ष मनीष भाणावत ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजे प्रतापनगर स्थित होटल वेली व्यू में स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा जिसमें नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलायी जाएगी। बैठक में अरविन्द अग्रवाल, अरूण सुथार, सुनिल त्रिवेदी, हेमन्त जैन, निशान्त शर्मा व राजेश शर्मा ने भी समारोह कि रूपरेखा बनाने हेतु सुझाव रखें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News