राज्य शतरंज प्रतियोगिता में मेजबानी मिली उदयपुर को
ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2013 की मेजबानी चेस इन लेकसिटी उदयपुर को मिली। प्रतियोगिता में कुल नकद ईनामी राशि 28,200/- रू. रखी गयी है।
ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2013 की मेजबानी चेस इन लेकसिटी उदयपुर को मिली। प्रतियोगिता में कुल नकद ईनामी राशि 28,200/- रू. रखी गयी है।
मुख्य पुरस्कार के साथ-साथ बाल शातिरों के लिए भी नकद ईनाम रखे गये है। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के साथ अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 वर्ग के राजस्थान राज्य के शातिर हिस्सा लेंगे।
आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि, चेस इन लेकसिटी व चेसमेन चेस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली यह प्रतियोगिता 27 से 29 सितम्बर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में कुल नकद ईनामी राशि 28,200/- रू. रखी गयी है। मुख्य पुरस्कार के साथ-साथ बाल शातिरों के लिए भी नकद ईनाम रखे गये है। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के साथ अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 वर्ग के राजस्थान राज्य के शातिर हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम 4 स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी भोपाल, मध्यप्रदेश में होने वाली 51वीं राष्ट्रीय चैलेन्जर (नेशनल बी.) प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता सम्पन्न कराने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें डॉ दिलीप सिंह चौहान, सत्यप्रकाश मुंदड़ा, पारसमल हिंगड़, तेजसिंह बाबेल, निलेश कुमावत, डॉ ओमप्रकाश साहू सहित अन्य शतरंज प्रेमी व खिलाड़ी है।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रिषी सालवी होंगे। प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 8 चक्रों में आयोजित होगी।
