उदयपुर हरिद्वार एक्सप्रेस 24 जुलाई से

लेकसिटी अब जल्दी ही तीर्थ नगरी हरिद्वार से जुड़ने वाली है। हरिद्वार के लिए पहली ट्रेन 24 जुलाई को रवाना हो सकती है। इससे पहले यहां के यात्रियों को अजमेर जाकर हरिद्वार के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती थी, लेकिन अब 24 जुलाई से यह सुविधा सीधे उदयपुर से भी मिलेगी। इस ट्रेन में 3 जनरल कोच, 12 स्लीपर कोच, 1 सेकंड एसी कोच, 2 थर्ड एसी के कोच व आगे-पीछे एसएलआर होगा।

 | 

रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह गाड़ी वाया चित्तौड़गढ़, अजमेर होकर चलने की उम्मीद जताई जा रही है। केन्द्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 20 जून को जयपुर से रिमोट द्वारा क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया था। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार-उदयपुर तक ट्रेन चलाने, उदयपुर में कन्टेनर डिपो एवं उदयपुर से दक्षिण भारत के लिए गाड़ी चलाने का आश्वासन दिया था।

Source: Amar Ujala

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News