उदयपुर ने खोया नाट्य कलाकार, रिजवान ज़हीर उस्मान नहीं रहे
नाट्य लेखन व निर्देशन के क्षेत्र में मशहूर 65 वर्षीय रिज़वान ज़हीर उस्मान का लम्बी बीमारी के चलते आज शाम 4.50 बजे उनके पैत्रक निवास हाथी पोल पर उनका निधन हो गया। लम्बे समय से अपनी किडनी की बीमारी से लड़ रहे इस साहित्यकार ने क्षेत्र में पिछले 45 साल से अपने लेखन के द्वारा […]
The post

नाट्य लेखन व निर्देशन के क्षेत्र में मशहूर 65 वर्षीय रिज़वान ज़हीर उस्मान का लम्बी बीमारी के चलते आज शाम 4.50 बजे उनके पैत्रक निवास हाथी पोल पर उनका निधन हो गया।
लम्बे समय से अपनी किडनी की बीमारी से लड़ रहे इस साहित्यकार ने क्षेत्र में पिछले 45 साल से अपने लेखन के द्वारा अदभुत योगदान दिया है। उस्मान ने 100 से अधिक कहानियों और 150 नाटकों के लेखन के अलावा कला, साहित्य, कहानी, और नाटक के क्षेत्र में जीवनभर योगदान दिया था।
उस्मान को अपनी कलाओ के लिए संगीत नाटक अकादमी द्वारा “लाइफ टाइम अचिवमेंट”, नाटक कल्पना पिशाच् के लिए “देवीलाल सामर नाट्य लेखन”, अवार्ड्स से नवाजे जा चुके हैं। इनके निधन से उदयपुर साहित्य क्षेत्र में मोन छा गया है।
