उदयपुर आगार राज्य में द्वितीय
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर आगार ने राज्य स्तर पर बेहतर आय अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उदयपुर आगार के महाप्रबंधक दीपेश नागर ने बताया कि उप महाप्रबंधक (सांख्यिकी) जयपुर की ओर से राज्य के विविध आगारों के बुकिंग घर एवं बुकिंग एजेन्ट्स द्वारा संकलित आय की समीक्षा में उदयपुर को यह रैंक मिला
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर आगार ने राज्य स्तर पर बेहतर आय अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उदयपुर आगार के महाप्रबंधक दीपेश नागर ने बताया कि उप महाप्रबंधक (सांख्यिकी) जयपुर की ओर से राज्य के विविध आगारों के बुकिंग घर एवं बुकिंग एजेन्ट्स द्वारा संकलित आय की समीक्षा में उदयपुर को यह रैंक मिला। उन्होंने कहा कि उदयपुर आगार निरंतर बेहतर सेवाओं एवं केयर टिकिटिंग के जरिए आगे भी श्रेष्ठ रहे इसके लिए प्रभावी कदम उठाते जाते रहेंगे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
