उदयपुर के इक़बाल सक्का ने विश्व का सबसे छोटा सोने-चांदी का तिरंगा ताजिया बनाया
Udaipur Times, Udaipur News: 19 जून 2026। उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वर्ण शिल्पी एवं 211 विश्व रिकॉर्ड धारक प्रोफेसर डॉ. इकबाल सक्का ने एक बार फिर अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने चावल के दाने के बराबर विश्व का सबसे छोटा सोने-चांदी का तिरंगा ताजिया बनाया है। Udaipur News
इस सूक्ष्म ताजिये को एक नाव के अंदर सजाया गया है। लेंस से देखने पर इसमें सोने का गुंबद, दो-खंड कठड़ा और छतरी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। डॉ. सक्का ने इस ताजिये को पानी से भरे एक पात्र में रखकर नाव के साथ तैरते हुए प्रदर्शित किया है, जो मोहर्रम की सवारी का प्रतीक है। Udaipur News
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम के अवसर पर उदयपुर शहर में "छड़ियों के जुलूस के दिन" इस विश्व के सबसे छोटे तिरंगे ताजिये की नाव में सवारी निकाली जाएगी और शहर की पारंपरिक छड़ियों के साथ इसे सलामी दी जाएगी। Udaipur News
चावल के दाने जितने इस तिरंगे ताजिये को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है। लोगों का कहना है कि इस अद्वितीय कृति ने सबका दिल जीत लिया है। Udaipur News
