जून से शुरू होगी उदयपुर जयपुर फ्लाइट
लेकसिटी के बाशिंदो, पर्यटकों और व्यापार शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग जिनका जयपुर लगातार आना जाना लगा रहता है उनके आवागमन की सुविधा से जुड़ी अच्छी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस ने जयपुर से उदयपुर के लिए नई फ्लाइट उड़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। एयरलाइन इस फ्लाइट्स का संचालन एक जून से शुरू करेगी। अभी उदयपुर के लिए तीन फ्लाइट संचालित हो रही हैं जिसमें से एक फ्लाइट जेट एयरवेज और 2 स्पाइसजेट की हैं।

जयपुर-उदयपुर के बीच मिलेंगी 410 सीटें
अभी जयपुर से उदयपुर के बीच लोगों को जेट एयरवेज की फ्लाइट में 70 और स्पाइसजेट की दोनों फ्लाइट्स में कुल 160 सीटें उपलब्ध हैं। इंडिगो की नई फ्लाइट शुरु होने के बाद जयपुर-उदयपुर के बीच लोगों को 180 सीटें अतिरिक्त उपलब्ध हो पाएंगी। इससे एक तरफ जहां लोगों को किराए में राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ उन्हें फ्लाइट्स चयन में कई विकल्प मिलेंगे।
इस प्रकार रहेगा जयपुर-उदयपुर फ्लाइट का शेड्यूल
फ्लाइट संख्या 6 ई-442 जयपुर से शाम 4:10 बजे रवाना होगी जो की शाम 5:05 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। जबकि उदयपुर से यही फ्लाइट शाम 5:35 बजे होगी रवाना