उदयपुर में 5 अगस्त को जिला जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, राज्य टीम के लिए होगा चयन
Udaipur Times, Sports News: जिला कबड्डी संघ उदयपुर के तत्वाधान में दिनांक 5 अगस्त , बुधवार को प्रातः 10.00 बजे से महाराणा भोपाल स्टेडियम, गांधी ग्राउंड में उदयपुर जिला जूनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा l Sports News
जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना मूल निवास प्रमाण पत्र , आधार कार्ड एवं दसवीं की मार्कशीट की फोटो प्रति साथ लेकर आये एवं अपना रजिस्ट्रेशन दिनांक 5 अगस्त को प्रात: 10.00 बजे तक गाँधी ग्राउंड पर चयन समिति के सदस्य कपिल जैन, श्याम सुन्दर शर्मा एवं गोपाल पुर्बिया को करवाये l प्रतियोगिता में वे ही खिलाडी भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 19 वर्ष से कम हो, जिनका जन्म दिनांक 1 जनवरी 2007 के बाद का हो l Sports News
जिला कबड्डी संघ के आयोजन सचिव जालमचंद जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर जिला जूनियर पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया जाएगा l चयनित टीम बीकानेर में दिनांक 19 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाली 52 वी राजस्थान राज्य जूनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी l प्रतियोगिता के तुरंत पश्चात ही चयन समिति द्वारा उदयपुर टीम का चयन किया जायेगा l Sports News
चयन समिति के कपिल जैन, श्याम सुंदर शर्मा एवं गोपाल पुरबिया द्वारा उदयपुर टीम के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा l प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार . 5 अगस्त को सुबह 10.00 बजे किया जाएगा l जिसमें मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए ब्लॉक के अध्यक्ष शंकर चंदेल होंगे l विशिष्ट अतिथि दिलीप सिंह चौहान, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा, उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू एवं रोशन डांगी होंगे। Sports News
