उदयपुर जूनियर तैराकी टीम की घोषणा

उदयपुर 21 मई 2019, आगामी 23 से 25 मई को शाहपुरा (भीलवाड़ा) में होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने जूनियर जिला तेराकी टीम की घोषणा की है।

 | 
उदयपुर जूनियर तैराकी टीम की घोषणा

swimming

उदयपुर 21 मई 2019, आगामी 23 से 25 मई को शाहपुरा (भीलवाड़ा) में होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने जूनियर जिला तेराकी टीम की घोषणा की है।

चौहान ने बताया कि प्रथम ग्रुप बालक में हर्षवर्धन सिंह, विमन्यु शर्मा, कनिष्क राज सिंह, सुहास जैन, दिनेश गायरी, निखिल जांगिड़, राघव खंडेलवाल, मृदुल सुजेरा, सुधांशु श्रीमाली ओर गौरव जोशी है। द्वितीय ग्रुप बालक में विश्व राज सिंह, निखिल वैष्णव, चिन्मय शर्मा, हर्षित साहू, सूर्यवीर सिंह, दक्ष अग्रवाल, सुदर्शन सिंह, वंशराज, तेजेंद्र सिंह, लक्षित चौधरी, युग चलानी और प्रियांश चौधरी का चयन किया गया है।

इसी तरह बालिका ग्रुप प्रथम में चित्रांगी दशोरा, हर्षिता गोधरा, वसुंधरा सिंह और हिया व्यास का चयन किया है। बालिका ग्रुप द्वितीय में दिवा सोनी, चारुल श्रीमाली, वनीता खतुरिया, शौर्या राणावत, चार्वी शर्मा, कीर्ति टांक, एंजल सुखवाल, हिमशिखा पोटलिया ओर गुंताश कौर का चयन किया गया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

बालक ग्रुप के लिए टीम मैनेजर धर्मवीर राणावत ओर बालिका ग्रुप के लिए टीम मैनेजर के रूप में लता चौहान साथ होंगे। जिला तैराकी संघ के सचिव प्रदीप आमेटा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित तेराक गुजरात (राजकोट) में होने वाली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News